Monday, September 4, 2017

लहसुन की चटनी | Garlic Chutney

आज आप तीखी लहसुन की चटनी बनाने की विधि जानेंगे। आमतौर पर औषधीय गुणों से परिपूर्ण लहसुन का उपयोग हम लोग सब्जी मसाले के रूप में करते हैं। लहसुन में एलियम / एल्लीसिन नामक एंटीबायोटिक नामक तत्व पाया जाता है जो कि कीटाणुओं को नष्ट कर बहुत से रोगों से बचाता है। इसलिए कच्चे लहसुन का सेवन चाहें आप ऐसे ही करें या फिर चटनी बनाकर करें। ताकि आपको स्वाद के साथ स्वास्थ्य का भी लाभ मिल सकें। तो फिर समय न गवाएं और अभी गार्लिक चटनी को बनाना सीख लें…

लहसुन की चटनी

  • Servings: 50gm
  • Difficulty: Medium

खाने के साथ लहसुन की चटनी बनाकर खाने से अनेक स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसलिए आज हम आपको गार्लिक चटनी बनाने की विधि बता रहे हैं

लहसुन की चटनी रेसिपी

Lahsun Ki Chutney । Garlic Chutney Recipe

आवश्यक सामग्री

  • 25 लहसुन की कली
  • 50 ग्राम पुराना सिरका
  • 1 चम्मच राई
  • 1 चम्मच जीरा
  • 5 लाल मिर्च
  • स्वादानुसार नमक

लहसुन की चटनी बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले लहसुन को छील लीजिए।
  2. लालमिर्च की डंठल तोड़ लीजिए।
  3. अब एक कांच की शीशी में सिरका, लाल मिर्च, लहसुन, राई और जीरा को डाल कर ढ़क्कन बंद कर दें।
  4. लगभग 7 घण्टे बाद सिरके से सारी सामग्री को निकालकर मिक्सर जार में डाल दें।
  5. अब इस मिक्सर जार में 3 चम्मच सिरका और नमक डालकर सारी सामग्री को बारीक़ पीस लें।
  6. इस चटनी को एक कटोरी में निकाल लें।


परोसने का तरीका

  • लहसुन की चटनी को बाजरे की रोटी और बैगन के भरते के साथ सर्व करें।

No comments:

Post a Comment