Monday, September 4, 2017

सेवई उपमा - वर्मिसेली उपमा

आज हम आपको टैंगी टोमैटो वर्मिसेली उपमा या सेवई उपमा बनाना सिखा रहे हैं। यह एक दक्षिण भारतीय व्यंजन है। इसे बनाने में 15 मिनट का समय लगता है। यह डायबिटीज़ के मरीज़ के लिए भी बहुत अच्छा है। बच्चे इसे बड़े चाव से खाएंगे।


सेवई उपमा - वर्मिसेली उपमा

  • Servings: 2


आज हम आपको टैंगी टोमैटो वर्मिसेली उपमा या सेवई उपमा बनाना सिखा रहे हैं। इसका स्वाद इतना अच्छा है बच्चे तो इसे झट से खा जाएंगे।


आवश्यक सामग्री

  • 1 कप सेवई या वर्मिसेली
  • 1 कप पानी
  • 3 चम्मच हरी मटर (उबली हुई)
  • 1 टमाटर छोटा (कटा हुआ)
  • ¾ चम्मच अदरक (छोटा छोटा कटा हुआ)
  • 1½ चम्मच लेमन जूस
  • ½ चम्मच मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच नमक

तड़के की सामग्री

  • 1½ चम्मच रिफाइंड आयल
  • 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 चम्मच राई दाने
  • 1 चम्मच उड़द दाल
  • 1 चम्मच काजू (छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ा हुआ)
  • 6 कढ़ी पत्ते

सेवई उपमा रेसिपी

  • पैन में तेल गर्म करके इसमें इसमें राई दाने, उड़द दाल और तोड़े हुए काजू मध्यम आंच पर पका लें।
  • जैसे ही राई के दाने चटकना शुरू हो जाएं इसमें हरी मिर्च और सेवइयां डाल दें और इन्हें कम आंच पर पकाएं।
  • इसमें करी पत्ता और उबले हुए मटर डालें, इसे हिलाते हुए फ्राई करें। फिर इसमें नमक हल्दी, मिर्च पाउडर, कटे हुए टमाटर और अदरक डाल कर मिक्स करें।
  • पानी डालकर इसे ढक्कन से ढक दें और 5 से 7 मिनट उबलने दें, इसमें नींबू का रस और हरी धनिया डालकर आराम से मिलाएं।
  • चूल्हे को बंद करके पैन को ढककर कुछ मिनट छोड़ दें। ताकि यह स्वाद और बचे हुए पानी को सोख ले।
  • अब ढक्कन हटाकर इसे कांटे वाले चम्मच से अलग-अलग कर लें और गरमागरम परोसें।

टिप्स


सेवई उपमा बनाने के लिए आपको बैंबिनो सेमोलिना वर्मिसेली का प्रयोग करना चाहिए। आप इसमें उबले हुए आलू, बींस फूल गोभी, गाजर आदि मिलाकर ही बना सकती हैं। इसे स्टेप 2 में सेवइयों के साथ ऐड करें। सेवई और पानी का अनुपात 1:1 है। लेकिन आप इसे सेवई की क्वालिटी के अनुसार रखें।
Keywords– sevai upma recipe, tangy tomato vermicelli upma recipe, sevai upma banane ki vidhi

No comments:

Do’s and Don’ts for Healthy Digestion

13 Do’s and Don’ts  for Healthy Digestion You may think you are eating  healthy  foods. But  how  you eat your food is even more impo...